Saturday, 12 March 2016

Snake Blood Drinker Knocked Out by Vijender Singh


                                सांप का खून पीने वाले विदेशी मुक्केबाज को विजेंदर सिंह ने हराया

लीवरपूल: ओलम्पिक में कांस्य जीत चुके भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने पेशेवर मुक्केबाजी में जीत का अभियान जारी रखते हुए शनिवार को लगातार चौथी जीत दर्ज की। विजेंदर ने अपने करियर के चौथे पेशेवर मुकाबले में हंगरी के अलेक्जेंडर होर्वाथ को तीन राउंड में नाकआउट कर दिया। विजेंदर को उनके प्रतिद्वंद्वी ने अच्छी चुनौती दी, लेकिन इको एरेना में हुए मुकाबले में तीसरे राउंड में भारतीय स्टार ने उन्हें हराने में कामयाबी हासिल की।मैच के बाद विजेंदर ने कहा, 'मैं नहीं जानता कि मुझे क्या हुआ। मुझे लगता है कि वह बहाना बनाकर बाहर निकलना चाहता था। इस साल में यह मेरे लिए अच्छी शुरूआत है।

मैं एक और नॉकआउट मैच जीतकर खुश हूं।"" मेरे ख्याल से भारत में इस वर्ष (11 जून को) होने वाले डब्ल्यूबीओ एशिया के खिताबी मुकाबले से पहले मेरे लिए यह शानदार शुरूआत है।"विजेंदर का अगला मुकाबला दो अप्रैल को होगा। मैच किस स्थान पर होगा इसका निर्णय अभी होना बाकी है।एलेक्जेंडर होरवाथ ने हाल ही में एक सनसनीखेज बयान देते हुए कहा था कि वे विजेंदर से मुकाबले के लिए सांप का खून पीकर अपनी तैयारी कर रहे हैं।

Posted by Ajab Ghazab World

The "Jumbo Mouse"


घरों या गोदामों में चूहे दिखना आम बात है, लेकिन आपने आज तक कितना बड़ा चूहा देखा है, यकीनन चार फीट लंबा चूहा तो नहीं देखा होगा। ईस्ट लंदन में गैस वर्कर जेम्स ग्रीन ने हाल ही करीब चार फीट लंबा चूहा ढूंढा। यह चूहा छोटे चूहों के लिए डाला गया जहर खाने के बाद मर चुका था, जब ग्रीन ने इसे देखा। ग्रीन ने इसे फेंकने से पहले अपने दोस्त टोनी स्मिथ से इसकी तस्वीर लेने को कहा। स्मिथ ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में इतना बड़ा चूहा कभी नहीं देखा। स्मिथ ने कहा कि मेरे पास बिल्ली है और जैक रसेल (कुत्तों की एक प्रजाति) है और अगर उन दोनों को भी मैं इसके सामने रख दूं तो भी यह चूहा उनसे बड़ा है।

स्मिथ ने कहा कि हम इसे फेंकने जा रहे थे, फिर सोचा कि इसकी एक तस्वीर ले ली जाए, ताकि सबको यकीन दिलाया जा सके कि हमने इतना बड़ा चूहा देखा है। एक्सपर्ट्स की मानें तो यह गैम्बियन पाउच्ड रैट हो सकता है। इसे पाला जाता है। यूनिवर्सिटी ऑफ हडर्सफील्ड के डॉ. डुई क्लार्क ने बताया कि इन चूहों की लंबाई चार फीट तक पहुंच जाती है और यह बहुत बुद्धिमान होते हैं। इनकी नजर कमजोर होती है, लेकिन सूंघने की शक्ति बहुत अधिक होती है। ये फ्राइड चिकन और चावल खाना पसंद करते हैं।

Posted by Ajab Ghazab World

Benefits of Sleeping Late

                                  रात को देर से सोने के भी है कई फायदे, बढ़ता है आईक्यू लेवेल
Mar 12, 2016, 15:50 IST

ये तो आपने जरूर सुना-पढ़ा होगा कि रात में देर से सोने पर शरीर और सेहत को पर बुरा प्रभाव पड़ता है। लेकिन शायद ही आप जानते हों कि इसके कुछ फायदे भी हैं। अगर आप भी देर रात तक जागते हैं तो खुश हो जाइए, इसके कई फायदे हैं।

1. रात में देर से सोने वाले लोग ज्यादा कलात्मक होते हैं। तब तक दिनभर की उधेड़बुन दिमाग से निकल चुकी होती हैं तो आपके दिमाग में अच्छे और क्रिएटिव विचार आते हैं।

2. देर तक रात में जागने वाले ज्यादातर स्मार्ट और चालाक होते हैं। शोध कहते हैं कि उनका आईक्यू लेवेल ज्यादा होता है।

3.

यही नहीं, वे ज्यादा जिज्ञासु, बहादुर और उत्साही होते हैं। यानी वे आधी रात कोई भी डरावनी फिल्म आराम से देख सकते हैं।

4. ऐसे लोग एक वक्त पर कई काम फटाफट कर लेते हैं। जाहिर है जब देर से सोएंगे तो देर से उठेंगे, फिर काम या स्कुल जाने में लेट होगा। गजब स्पीड में काम करते हैं फिर तो!

5. ये वो लोग होते हैं जिनकी सारी पढ़ाई या काम आखिरी रात में होता है फिर भी बखूबी कर लेते हैं। डेडलाइन तो जैसे इनके लिए बच्चों का खेल है।

6. इन्हें खुद के साथ अकेले वक्त बिताने का मौका मिलता है। जब आस पास सब सो जाएंगे, तो आप अकेले जो चाहें, जैसे चाहें कर सकते हैं।

 

Subscribe to our Newsletter

Contact our Support

Email us: Support@templateism.com

Our Team Memebers